Begin typing your search above and press return to search.
50 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने आज एक ट्रक से 1200 पेटी शराब बरामद की ,जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने आज एक ट्रक से 1200 पेटी शराब बरामद की ,जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से ट्रक चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि गागलेहडी के रसूलपुर पापडेकी रोड नर्सरी के पास से एक दस टायरा ट्रक से अरुणाचल प्रदेश की नर्मित 1200 पेटी तस्कारी करके लाई गई शराब बरामद की।
पुलिस ने मौके से इटावा निवासी गजेन्द्र और पंजाब के भटिंडा निवासी दवेन्द्र को गिरफ्तार किया है। ये लोग दूसरे ट्रक में शराब लाद रहे थे ।
उन्होंने कहा कि पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वह अपने मालिक गुरजीत सिह और दीपक के साथ मिलकर शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस बताये गये आरोपियों का पता लगा रही है।
Next Story


