Top
Begin typing your search above and press return to search.

  रेत उत्खनन मामले में 5 पॉकलेन मशीन जप्त  

 मध्यप्रदेश के भिंड जिले में जिला और पुलिस प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के मामले में छापामार कार्यवाही कर रेत निकालने वाली कई मशीनों को जप्त किया है।

  रेत उत्खनन मामले में 5 पॉकलेन मशीन जप्त  
X

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में जिला और पुलिस प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के मामले में छापामार कार्यवाही कर रेत निकालने वाली कई मशीनों को जप्त किया है।
जिला कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने भारी पुलिस बल के साथ कल कछार रेत खदान पर छापामार कार्यवाही कर सिन्ध नदी से अवैध रुप से निकाल रही तीन पनडुब्बियों तथा 5 पाॅकलेन मशीन को जप्त किये हैं।

इस छापामार कार्यवाही की भनक लगते ही लोग मौके से फरार हो गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने आज यहां बताया कि 10 मार्च को कछपुरा निवासी इंगेज कुशवाह (23) अपने खेत पर गया था। उसने खेत के पास रेत माफियों द्वारा किये जा रहे अवैध रेत उत्खनन को रोकने कोशिश की।

इस बीच दोनों पक्षों में झगडा हुआ और रेत माफियाें ने इंगेज पर गोलियां चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसान इंगेज की हत्या के आरोपी नरेन्द्र, मोतीराम, रामेश्वर व ऊदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it