कार से 55 लाख नकद व 5 किलो चांदी बरामद
बिलासपुर ! तखतपुर में वाहनों की जांच कर रही पुलिस के हाथ में पांच किलो चांदी की सिल्ली के साथ 55 लाख रुपए ले जा रहे युवक हत्थे चढ़ गया।

बिलासपुर ! तखतपुर में वाहनों की जांच कर रही पुलिस के हाथ में पांच किलो चांदी की सिल्ली के साथ 55 लाख रुपए ले जा रहे युवक हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक से रकम और चांदी के दस्तावेज मांगे तब युवक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने करम और चांदी जब्त कर मामले की सूचना आयकर विभाग को सौंप दी है। पकड़ा गया युवक तमिलनाडू का ज्वेलरी व्यापारी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर पुलिस आज शहर में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने बिलासपुर से तखतपुर की तरफ आ रही कार क्रमांक एमएच 34 एए 6834 को रोककर जांच की। सीट पर रखे थैले को खुलवाकर देखा गया तो उसमें नगद पैतीस लाख 2 हजार के नोट रखे थे वहीं थैले में पांच किलो चांदी की सिल्ली भी रखी थी। पुलिस ने नगदी और चांदी के कागजात मांगे तब युवक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस युवक को थाने ले आई है।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह तमिलनाडू सेलमपाल पट्टी का रहने वाला है और क्षेत्र में सोने चांदी के व्यापारियों से पुराने चांदी के जेवर खरीदता है जिसे वह गलाकर नए जेवर बनाने का काम करता है। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक सिद्धनाथ माने पिता स्वीकृति माने को हिरासत में लिया है। तखतपुर पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी है।


