Begin typing your search above and press return to search.
गोवा में कोरोना के 497 मामले, 11 लोगों की मौत
गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 497 नए मामले सामने आए है जबकि आठ संक्रमितों की मौत हो गई

पणजी। गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 497 नए मामले सामने आए है जबकि आठ संक्रमितों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में नए मामलों की पुष्टि के साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 21, 630 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 256 हो गयी। इसी अवधि में 448 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 16,875 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 4499 हो गई।
Next Story


