Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में मिले 4209 नए संक्रमित मरीज, 60 की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 4209 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 60 संक्रमितों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ में मिले 4209 नए संक्रमित मरीज, 60 की मौत
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 4209 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 60 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 4209 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक कोरिया के 423 हैं।इसमें सूरजपुर के 328, रायगढ़ के 357, जांजगीर के 227,कोरबा के 184,रायपुर के 175,बिलासपुर के 119,दुर्ग के 95,राजनांदगांव के 75,बलौदा बाजार के 222,महासमुन्द के 104,कबीरधाम के 67, धमतरी के 134,सरगुजा के 334,जशपुर के 223,गरियाबन्द के 86,कांकेर के 67,मुंगेली के 125,बालोद के 73 तथा बस्तर के 120 मरीज शामिल है।

इस दौरान रायगढ़ में नौ,जांजगीर एवं बलौदा बाजार में छह-छह,दुर्ग.रायपुर एवं बिलासपुर में पांच-पांच,महासमुंद.सूरजपुर एवं कोरबा में चार-चार मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 12646 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 8685 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 60938 हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it