भागलपुर में विशेष अभियान में 24 घंटे में 42 अपराधी गिरफ्तार
बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटो के दौरान 42 अपराधियों को गिरफ्तार

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटो के दौरान 42 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामलों में फरार चल रहे 42 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
उस समय विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 19 अजमानतीय एवं 10 जमानतीय वारंटियों का तामिला कराया गया है जबकि कुर्की के 01 मामले निष्पादित किये गए हैं।
भारती ने कहा कि जिले के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से चल रहे 1898 वाहनों की जांच पड़ताल की गई और इस दौरान बिना कागजात वाले वाहनों से जुर्माने के रुप में करीब 91 हजार रूपये राशि की वसूली की गई।
जिले के सभी थानाध्यक्षो को हिदायत दी गई है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों और अवैध शराब का धंधा करने वालों पर पूरी तरह से अंकुश लगाये अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


