Begin typing your search above and press return to search.
देवरिया में 412 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 412 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 412 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने शनिवार को बताया कि लार क्षेत्र के मेहरौना पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि इसी बीच एक संदिग्ध वाहन से 177 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
इसी क्रम में शनिवार को लार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सन्दिग्ध वाहन से 235 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Next Story


