इंदौर में कोरोना के 4039 एक्टिव केस
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस कोविड 19 के 276 नये मामले आने के बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगी) की संख्या बढ़कर 4034 तक जा पहुंची है।

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस कोविड 19 के 276 नये मामले आने के बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगी) की संख्या बढ़कर 4034 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक कुल 10139 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल दो लाख इकत्तीस हजार पांच सौ सत्रह सैंपल की जांच हुयी है। इनमें कल जांचे गये 2726 सैंपल भी शामिल हैं। कल 276 नये मरीज मिलने के बाद अब तक कुल 14591 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं। कल तीन की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 418 मौतों को दर्ज किया गया है।
उधर राहत की खबर है कि 243 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब तक कल 10139 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी 6221 लोगों को स्वस्थ होने पर छोड़ा जा चुका है।


