Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड में कोरोना के 403 नये संक्रमित मिले, एक की मौत
झारखंड के अलग-अलग जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 403 नये मामले की पुष्टि होने के बाद राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 102490 हो गई है

रांची। झारखंड के अलग-अलग जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 403 नये मामले की पुष्टि होने के बाद राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 102490 हो गई है।
झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 29510 स्वाब सैंपल की जांच में 403 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार, रांची में सर्वाधिक 122 नये संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 5119 एक्टिव मामले हैं। अब तक 96485 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 886 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.14 प्रतिशत हो गयी है।
Next Story


