Top
Begin typing your search above and press return to search.

4 पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा, भांजी की मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की शहर सीमा में कताई मिल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक और उसकी मासूम भांजी की मौत हो गई।

4 पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा, भांजी की मौत
X

बांदा | उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की शहर सीमा में कताई मिल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक और उसकी मासूम भांजी की मौत हो गई। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने मंगलवार को कहा, "यह दुर्घटना सोमवार दोपहर बाद की है। शहर के शुकुल कुंआ मुहल्ला निवासी जितेंद्र यादव (30) अपनी नौ साल की भांजी महक और सात साल के भांजे मयंक को बाइक से निजी स्कूल में पढ़ रहे बेटे को लेने जा रहा था। तभी शहर सीमा में कताई मिल के पास उसकी बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।"

उन्होंने कहा, "गंभीर रूप से घायल उसकी भांजी और भांजे को कानपुर पुरा ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान भांजी महक (9) की भी मौत हो गई। अभी मयंक का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।"

सिंह ने कहा, "युवक जितेंद्र और उसकी भांजी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it