Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 390 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 22,396 पहुंची
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 390 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 22,396 हो गई है

श्रीनगर।| जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 390 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 22,396 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 390 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें जम्मू संभाग में 152 मामले और कश्मीर संभाग में 238 मामले पाए गए हैं।
मंगलवार को इस वायरस से 824 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं कश्मीर संभाग में इस वायरस से 10 लोगों की मौत हो गई है, जिससे जम्मू-कश्मीर में घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 417 हो गई है।
केंद्र शासित प्रदेश में इस वायरस से अब तक कुल 14,856 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
यहां सक्रिय मामलों की संख्या 7123 है, जिसमें 1901 मामले जम्मू संभाग में और 5222 मामले कश्मीर संभाग में हैं।
Next Story


