Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में मिले 382 नए संक्रमित मरीज, 8 की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 382 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि 357 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया

छत्तीसगढ़ में मिले 382 नए संक्रमित मरीज, 8 की मौत
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 382 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि 357 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान रिकार्ड आठ संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 382 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 157 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 55,बस्तर के 37,बलरामपुर के 26,कोन्डागांव के 25,राजनांदगांव के 22, महासमुन्द के 13,सूरजपुर के 11,कवर्धा एवं बिलासपुर के सात- सात, रायगढ़ के छह, कांकेर के चार, बलौदा बाजार के तीन,.जांजगीर.कोरिया एवं धमतरी के दो-दो,जशपुर.नारायणपुर एवं बीजापुर के एक-एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 357 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान ही रायपुर के एक 69 वर्षीय संक्रमित पुरूष की एम्स में रायपुर की ही एक 50 वर्षीय महिला की रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में,केन्द्रीय जेल बिलासपुर की एक 90 वर्षीय महिला की सिम्स बिलासपुर में,बिलासपुर में ही एक 58 वर्षीय एवं एक 71 वर्षीय पुरूष की निजी अस्पताल में मौत हो गई।सरगुजा के एक 75 वर्षीय व्यक्ति,रायपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति तथा दुर्ग के 48 वर्षीय व्यक्ति की एम्स रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।राज्य में पहली बार 24 घंटे मे आठ मौते हुए है।

राज्य में अभी तक कुल 340043 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 10202 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 2520 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 7613 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 69 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it