Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 382 नए मामले
जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 382 नए मामले आए और 505 मरीज ठीक हुए

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 382 नए मामले आए और 505 मरीज ठीक हुए। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों में से 184 जम्मू संभाग से और 198 कश्मीर संभाग से थे। जम्मू-कश्मीर में अब तक 116,008 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 109,507 ठीक हो चुके हैं, जबकि रविवार को 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1,799 मरीज कोरोना से लड़ाई हार चुके हैं।
सक्रिय मामलों की संख्या 4,702 है जिनमें से 2,190 जम्मू संभाग से हैं और 2,512 कश्मीर संभाग से हैं।
Next Story


