Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 38 नए मरीज,दो की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 38 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि 84 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 38 नए मरीज,दो की मौत
X

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 38 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि 84 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।इसके साथ ही दो मरीजो की मौत भी हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 38 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें रायपुर के 11,महासमुन्द के 08,दुर्ग के 06,राजनांदगांव एवं बलौदा बाजार के चार-चार,जांजगीर के तीन तथा बेमेतरा एवं धमतरी के एक-एक मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एम्स रायपुर में रायगढ़ एवं महासमुन्द के जिन दो मरीजो की मौत हुई है,वह दूसरी बीमारियों से पीडित होने के कारण भर्ती थे,बाद में उऩका टेस्ट पाजिटिव आया था।

राज्य में अभी तक कुल 103895 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 1550 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 826 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 715 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक छह संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it