Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत में सामने आए कोविड-19 के 37,148 नए मामले, बीते दिन की तुलना में कम

भारत में बीते दिन 24 घंटे की अवधि में सामने आए 40,000 से अधिक कोविड-19 मामलों के बाद मंगलवार को मामलों में कमी देखी गई।

भारत में सामने आए कोविड-19 के 37,148 नए मामले, बीते दिन की तुलना में कम
X

नई दिल्ली | भारत में बीते दिन 24 घंटे की अवधि में सामने आए 40,000 से अधिक कोविड-19 मामलों के बाद मंगलवार को मामलों में कमी देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों की अवधि में 37,148 नए मामले सामने आए हैं, जो कि सोमवार के आंकड़ों से 3,000 कम है। भारत में मंगलवार को कोविड-19 की संख्या 11,55,191 हो गई वहीं 587 नई मौतों के साथ मरने वाले लोगों की संख्या 28,084 हो गई।

देश में इस संक्रमण से 7,24,578 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 4,02,529 है। वहीं देश में रिकवरी की दर 62.7 प्रतिशत है।

देश में सोमवार को मामलों की संख्या 11 लाख के पार हो गई थी। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से सामने आए थे।

कर्नाटक देश का नया हॉटस्पॉट राज्य है जहां संक्रमण के मामले 67,000 की संख्या पार कर चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य बना रहा, जहां अब तक 3,186,95 मामले आ चुके हैं और 12,030 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसके बाद तमिलनाडु में कुल 1,75,678 मामले सामने आए हैं और 2,551 मौतें हुईं है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 954 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मामले 1,23,747 हो गए हैं वहीं इस अवधि में 35 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 3,663 हो गई हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में कर्नाटक (67,420), गुजरात (49,353), उत्तर प्रदेश (51,160), राजस्थान (30,390), मध्य प्रदेश (23,310), पश्चिम बंगाल (44,769), हरियाणा (26,858), आंध्र प्रदेश (53,724), तेलंगाना (46,274), असम (25,382), जम्मू एवं कश्मीर (14,650), केरल (13,274), ओडिशा (18,110) और बिहार (27,646) हैं।

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। यहां पिछले 24 घंटों में 3,33,395 टेस्ट किए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it