Begin typing your search above and press return to search.
केरल में कोरोना के 35,801 नए मामले, 29,318 संक्रमित हुए स्वस्थ
केरल में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 35,801 नये मामले सामने आये हैं और 29,318 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं

तिरुवनंतपुरम। केरल में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 35,801 नये मामले सामने आये हैं और 29,318 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने आज शाम यहां प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। राज्य में कोरोना से 68 और लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,814 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 1,23,980 लागों की जांच हुई है। अब तक राज्य में कुल 1,70,33,341 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई है।
Next Story


