Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में मिले 3506 नए संक्रमित मरीज, 77 की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 3506 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 77 संक्रमितों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ में मिले 3506 नए संक्रमित मरीज, 77 की मौत
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 3506 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं 77 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 3506 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक सरगुजा के 290 हैं।इसमें सूरजपुर के 276,रायगढ़ के 238, जांजगीर के 234,कोरबा के 87,रायपुर के 209,बिलासपुर के 123,दुर्ग के 67,राजनांदगांव के 83,बलौदा बाजार के 169,महासमुन्द के 118,धमतरी के 92,जशपुर के 172,गरियाबन्द के 51,कांकेर के 74,मुंगेली के 142,बालोद के 84 तथा बस्तर के 111 मरीज शामिल है।

इस दौरान रायगढ़ में 12,रायपुर में सात,दुर्ग एवं जशपुर में छह-छह,राजनांदगांव. धमतरी.बलौदा बाजार.जांजगीर में चार-चार मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 12723 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 7443 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 56474 हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it