Begin typing your search above and press return to search.
डोमिनिकन गणराज्य में कोरोना के 340 नये मामले
डोमिनिकल गणराज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 340 नये मामले दर्ज किये गये

सांतो । डोमिनिकल गणराज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 340 नये मामले दर्ज किये गये और इसके बाद यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 92557 हो गयी।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 28 और मरीजों की मृत्यु होने के बाद इस जानलेवा विषाणु के कारण मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,613 हो गया। देश में इस समय 7329 कोरोना मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है, जबकि 20,137 ने खुद को अपने घर में क्वारंटीन किया है। वहीं 249 का विभिन्न अस्पतालों के गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार किया जा रहा है। देश में अब तक 63,478 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।
Next Story


