Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुरादाबाद में 33 उपनिरीक्षकों के तबादले

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद में 23 चौकी इंचार्ज समेत 33 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिये गये।

मुरादाबाद में 33 उपनिरीक्षकों के तबादले
X

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद में 23 चौकी इंचार्ज समेत 33 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिये गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि लाकडाउन के दौरान जिले में चोरी डकैती की वारदातें बढ़ी थी जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गये थे। पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादलों को कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने की कवायद माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it