Begin typing your search above and press return to search.
देश में 325 जिले कोरोना मुक्त, पिछले 14 दिनों के दौरान 27 जिलों में नहीं आया नया मामला
भारत में कुल 736 में से 325 जिलों में कोई भी कोरोनावायरस संक्रमित मामला सामने नहीं आया है

नई दिल्ली।म। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में कुल 941 कोरोना मामले सामने आए हैं और इस अवधि के दौरान संक्रमण से कुल 37 मौतें हुई हैं।
अग्रवाल ने कहा कि 12.02 फीसदी लोग कोरोनावायरस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और रोकथाम के उपाय फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में कोरोना के कुल 12,380 मामले सामने आए हैं, जिनमें से फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 10,477 है। इसके अलावा संक्रमण से अब तक 414 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं।
Next Story


