Begin typing your search above and press return to search.
अवैध शराब की 313 पेटियां जब्त, 3 गिरफ्तार
राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में था पुलिस ने आज एक कैंटर से लाखों रुपये की अवैध शराब की 313 पेटियां बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में था पुलिस ने आज एक कैंटर से लाखों रुपये की अवैध शराब की 313 पेटियां बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तिजारा टोल नाके पर एक केंटर को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें ऊपर केले के खाली कार्टून रखे थे। उन्हें हटाकर देखा गया तो नीचे हरियाणा मार्का के चार ब्रान्डों की अवैध अंग्रेजी शराब की 313 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कैंटर में सवार रामराज जाट, लालचंद और प्रहलाद मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story


