Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर जिले में कोरोना के 312 नये मामले, 6 की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 312 नये मामले आने के बाद यहाँ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15764 तक जा पहुंची है।

इंदौर जिले में कोरोना के 312 नये मामले, 6 की मौत
X

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 312 नये मामले आने के बाद यहाँ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15764 तक जा पहुंची है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 242065 सैम्पल जाँचे गये हैं। इनमें कल जाँचे 3245 सैम्पल भी शामिल हैं। कल जाँचे सैम्पलों में 312 संक्रमित पाये जाने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 15764 तक जा पहुंची है। जबकि कल छह रोगियों की मौत को दर्ज करने के बाद आधिकारिक रूप से 438 रोगियों की कोरोना वायरस से मौत दर्ज की जा सकी है।

उधर राहत की खबर है कि कल 230 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 10949 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 4377 है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it