Begin typing your search above and press return to search.
अफगानिस्तान के गजनी में आत्मघाती हमला, 31 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रविवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गए

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रविवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मारे गए लोगों में अधिकतर सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता के मुताबिक सुबह एक कार में सवार आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा चौकी के नजदीक खुद को बम से उड़ा लिया।
समाचार एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है जबकि 24 अन्य घायल हुए हैं। इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
Next Story


