Begin typing your search above and press return to search.
बेंगलुरु में हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के 3 विधायक : सूत्र
मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक बेंगलुरु शहर में

बेंगलुरू। मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक बेंगलुरु शहर में हैं। कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। सूत्र ने कहा, "जैसे हमें सूचना मिली है, तीन कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक मंगलवार रात या बुधवार सुबह यहां बेंगलुरू आए हैं। वे शहर के दक्षिणपूर्व उपनगर के एक विला व्हाइटफील्ड में ठहरे हैं।"
सूत्र ने दावा किया कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों की ही चारों विधायक तक पहुंच है। हालांकि, पार्टी की राज्य इकाई में अभी तक उनके नाम नहीं हैं।
कांग्रेस के सूत्र ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधायक भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। सूत्र ने आगे कहा, "मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि कोई विधायक चिकमंगलूर गया या नहीं।"
Next Story


