Begin typing your search above and press return to search.
बांदा में सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार पति पत्नी और पुत्र की मृत्यु हो गई

बाँदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार पति पत्नी और पुत्र की मृत्यु हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि नगर के डीएम कालोनी इलाके के निवासी सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार दयाराम( 55) पत्नी कमलेश (50) पुत्र आशुतोष (25 ) नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव के शिव बालक पुरवा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाँदा वापस हो रहे थे कि देवरार गांव और कच्ची सड़क के बीच धान के पयार से लदा एक ट्रैक्टर खड़ा था। अनियंत्रित कार तेज रफ्तार में ट्राली के नीचे घुस गई ।
घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों को क्षतिग्रस्त कारसे बाहर निकाला और बाँदा स्थित मेडिकल कालेज भेजा जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है ।
Next Story


