Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली हवाई अड्डे पर 13 लाख के लाल चंदन के साथ 3 गिरफ्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 13 लाख मूल्य के 160 किलोग्राम लाल चंदन के साथ तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली हवाई अड्डे पर 13 लाख के लाल चंदन के साथ 3 गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 13 लाख मूल्य के 160 किलोग्राम लाल चंदन के साथ तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया। आधिकारियों ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी सूचना दी।

सीआईएसएफ के अनुसार शुक्रवार को रात नौ बजे सीआईएसएफ और आईजीआई हवाई अड्डे के खुफिया कर्मियों टर्मिनल तीन पर एयर इंडिया के विमान से हांगकांग जा रहे आशीष छाबरा नामक यात्री को गिरफ्तार किया।

सामान की जांच के दौरान उसके बैग से लाल चंदन बरामद किया गया। इस बारे में कस्टम अधिकारियों को सूचित किया और यात्री को चेक-इन की अनुमति दी गयी। यात्री को उस दौरान निगरानी में रखा गया।

बाद में हालांकि कैमरे से निगरानी के आधार पर पता चला कि इस यात्री के साथ दो अन्य यात्री भी शामिल थे जिनकी पहचान बाद में दीपक मेहरोलिया और संदेश ढ़ींगिया के रुप में हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it