Top
Begin typing your search above and press return to search.

तेलंगाना में कोरोना के 298 नए मामले

तेलंगाना में शनिवार को कोरोनावायरस के 298 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.89 लाख तक पहुंच गई

तेलंगाना में कोरोना के 298 नए मामले
X

हैदराबाद। तेलंगाना में शनिवार को कोरोनावायरस के 298 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.89 लाख तक पहुंच गई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को दी। वहीं 474 लोग इस संक्रमण से रिकवर भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 31,187 सैंपलों की जांच की गई है, जिससे राज्य में सैंपल जांच की संख्या 72 लाख के पार हो गई है।

राज्य में इस दौरान 2 अन्य लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,563 हो गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it