Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में मिले 2529 नए संक्रमित मरीज, 19 की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2529 नए संक्रमित मरीज मिले है,जबकि रिकार्ड 19 संक्रमितों की मौत हो गई।इस दौरान 879 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया

छत्तीसगढ़ में मिले 2529 नए संक्रमित मरीज, 19 की मौत
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2529 नए संक्रमित मरीज मिले है,जबकि रिकार्ड 19 संक्रमितों की मौत हो गई।इस दौरान 879 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2529 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 878 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 333, बिलासपुर के 195,राजनांदगांव के 154, बलौदा बाजार के 90, सूरजपुर के 86, जांजगीर के 80,बालोद के 71,रायगढ़ के 54, कोरबा के 33, महासमुन्द के 30,बलरामपुर,कोन्डागांव एवं कवर्धा के 27-27,धमतरी के 39,जशपुर.सरगुजा के 30,बस्तर एवं गरियाबन्द के 21-21,बेमेतरा एवं ,दंतेवाड़ा के 15-15,कोरिया के 22,बलरामपुर.कांकेर एवं सुकमा के 13-13,मुंगेली के 12,नारायणपुर के 11,बीजापुर के नौ,पेन्ड्रा के पांच तथा अन्य राज्य के सात मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 879 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान 19 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 653608 संभावित मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 43163 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 22320 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 20487 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 356 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it