Top
Begin typing your search above and press return to search.

देवरिया जिले में 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)ने देवरिया जिले से एक 25 हजार रूपये को इनामी बदमाश गिरफ्तार

देवरिया जिले में 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)ने देवरिया जिले से एक 25 हजार रूपये को इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( एस0टी0एफ0) सत्यार्थ अनिरूद्व पंकज ने आज कहा कि पिछले कुछ दिनों से फरार पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर गोवंशी पशुओं की तस्करी लिप्त होने की जानकारी मिल रही थी।

उन्होंने कहा कि मुखबिर की जानकारी मिलने पर एसटीएफ की टीम ने देवरिया में फरार पुरस्कार घोषित अपराधी की तलाश में शुरू की।

टीम को सूचना मिली की 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश नन्दकिशोर बरूवार देवरिया के एक होटल में रूका है। वह देर रात रेलवे स्टेशन पर कुछ खाने पीने अवश्य जाता है।

पंकज ने कहा कि मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम पहुंची। स्टेशन के बाहर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखायी दिया, जिसकी पहचान बदमाश नन्द किशोर के रूप में हुई। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने उसके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर, दो अदद कारतूस 315 बोर, छह अदद मोबाईल फोन तथा एक अदद आधार कार्ड बरामद किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it