Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 25 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 639

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 25 नए मामले सामने आए, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 639 हो गई।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 25 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 639
X

जम्मू | जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 25 नए मामले सामने आए, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 639 हो गई। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर में 25 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जबकि 31 लोगों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। यहां कुल मामलों की संख्या अब 639 हैं। केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 384 है, जिसमें जम्मू से छह, कश्मीर से 378 मामले हैं।"

कोरोनावायरस से अब तक 247 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि आठ लोगों की इस घातक वायरस से मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या 384 है, जिनमें से छह मामले जम्मू डिवीजन में और 378 मामले कश्मीर डिवीजन में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it