Begin typing your search above and press return to search.
भोपाल में 234 नए कोरोना संक्रमित
लगातार संक्रमण फैला रहे कोरोना वायरस कोविड 19 के भोपाल जिले में आज 234 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12055 हो गयी।

भोपाल । लगातार संक्रमण फैला रहे कोरोना वायरस कोविड 19 के भोपाल जिले में आज 234 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12055 हो गयी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार अभी तक भोपाल में 308 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। हालाकि कुल संक्रमितों में से 9763 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
भोपाल जिले में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन औसतन दो सौ से अधिक नए संक्रमित मिल रहे हैं और इनकी तुलना में स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या कम है। राज्य में संक्रमण का सबसे अधिक कहर इंदौर जिले में हैं और इसके बाद भोपाल जिला प्रभावित है।
Next Story


