Begin typing your search above and press return to search.
देवरिया में 231 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने लार क्षेत्र तस्करी करके बिहार ले जायी जा रही 231 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने लार क्षेत्र तस्करी करके बिहार ले जायी जा रही 231 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात बिहार सीमा पर मेहरौना पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी ।
इस दौरान ट्रक रोकने पर उसका चालक और उसके साथ बैठा भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने भाग रहे इन्तजार अहमद और राजा पाल को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि ट्रक में बिस्किट की पेटियों के बीच छुपाकर रखी गई 231 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद शराब की,जिसकी कीमत लगभग 16 लाख आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
Next Story


