Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीन में कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले

चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 21 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे बाहर से आये मामलों की संख्या बढ़कर 2823 हो गयी है।

चीन में कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले
X

बीजिंग । चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 21 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे बाहर से आये मामलों की संख्या बढ़कर 2823 हो गयी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से सोमवार को जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक सभी मामले बाहर से आये हैं। संक्रमण के नये मामलों में से शंघाई से 10, गुआंगडोंग से पांच, आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्तत क्षेत्र से तीन, जबकि फुजियान से दो और शांझी में एक नया मामला सामने आया है।

आयोग ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाहर से आये मामलों में से 2638 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जबकि 185 अस्पताल में भर्ती हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक इस दौरान कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it