Begin typing your search above and press return to search.
सागर में 20 नए मरीज, अब तक 68 मरीजों की मौत
मध्यप्रदेश के सागर जिले में 20 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 1086 हो गयी है।

सागर । मध्यप्रदेश के सागर जिले में 20 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 1086 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके अलावा यहां स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कालेज (बीएमसी) अस्पताल में कल चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हो गयी है। बीएमसी में कल जिन चार मरीजों की मृत्यु हुयी, उनमें से तीन दमोह जिले के और एक छतरपुर जिला का निवासी है। इस तरह बीएमसी में उपचार के दौरान अभी तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि कल देर रात सागर में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1086 हो गयी है। अब तक 847 व्यक्ति काेरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और लगभग 106 मरीजों का बीएमसी के कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है।
Next Story


