Begin typing your search above and press return to search.
वाराणसी में 20 लाख की शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों गिरफ्तार कर उनसे कब्जे 228 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों गिरफ्तार कर उनसे कब्जे 228 पेटी अंग्रेजी शराब बरामदम की,जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आज बताया कि ट्रक से हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही कीमती शराब की खेप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर डाफी प्लाजा के पास पकड़ी गई।
जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने एक ट्रक की जांच तो गेहूं एवं चने के भूसे में छुपा कर ले जाई जा रही 228 पेटी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने ट्रक सवार हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी संजय और रवीन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शराब के अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। दोनों आरोपी अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Next Story


