Begin typing your search above and press return to search.
जिम्बाब्वे दुर्घटना में 20 की मौत,40 घायल
जिम्बाब्वे में बुधवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है....

हरारे। जिम्बाब्वे में बुधवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। हरारे से लगभग 220 किलोमीटर दूर दक्षिण अफ्रीका जाने वाली बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। ट्रक के चालक पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता चैरिटी चाराम्बा ने 'द हेराल्ड' को शुक्रवार को बताया कि ट्रक चालक बस लेन में घुस आया था, जिस वजह से दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया, "ट्रक चालक पर हत्या का मामला दर्ज होने जा रहा है, क्योंकि वह बस लेन में ट्रक लेकर घुस आया था।" घटना में जान गंवाने वाले बुरी तरह से जल गए, जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञ डीएनए जांच से मृतक की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना में घायल 40 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Next Story


