नक्सली मुठभेड़ में प्लाटून कमांडर सहित 2 जवान शहीद
कोण्डागांव ! पुलिस की संयुक्त बल एवं नक्सलियों के बीच अचानक आमना सामना होने केे बाद हुए मुठभेड ़में 2 जवानों के शहीद हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

कोण्डागांव ! पुलिस की संयुक्त बल एवं नक्सलियों के बीच अचानक आमना सामना होने केे बाद हुए मुठभेड ़में 2 जवानों के शहीद हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जिला व तहसील कोण्डागांव के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में बसे ग्राम मर्दापाल में स्थापित पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले एवं ग्राम मर्दापाल से लगभग 18 किमी दूर नदी के उस पार स्थित नवीन ग्राम पंचायत बने तुमडीवाल के आस पास के जंगल में गस्त पर गई हुई पुलिस एवं नक्सलियों के बीच अचानक आमना सामना होने केे बाद हुए मुठभेड़ में 2 जवानों के शहीद हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी केे अनुसार नक्सली उन्मूलन हेतु गस्त पर गई हुई पुलिस व एसटीएफ के अधिकारी व जवान 15 फरवरी को जब गस्त सर्चिंग करते हुए ग्राम कुधुर से आगे नदी के उस पार बसे ग्राम तुमडीवाल के जंगलों में दोपहर में पहुंचे तो अचानक उनका आमना सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों ओर से गोलियां चलाया जाना शुरू हो गया, इसी मुठभेड के दौरान नक्सलियों द्वारा चलाई जा रही गोलियों के लगने से एसटीएफ प्लाटुन कमांडर कृष्णकांत कींडो एवं आरक्षक हितेन्द्र चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें एसटीएफ के अन्य अधिकारी व जवानों द्वारा मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जाने लगा जिस पर नक्सलियों के द्वारा संयुक्त पुलिस बल की घेराबंदी करके लगातार गोलीबारी की जाती रही, जिससे गंभीर रूप से घायल हुए उक्त अधिकारी व जवान को सुरक्षित नहीं निकाला जा सका और वे दोनों मुठभेड स्थल पर ही शहीद हो गए। समाचार लिखे जाने तक एसटीएफ के दोनों शहीदों के शवों को जिला मुख्यालय तक नहीं लाया जा सका था।


