Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में 2 ग्राम प्रधानों की हत्या

दो अलग-अलग मामलों के तहत बिहार के भोजपुर और बांका जिलों में दो ग्राम प्रधानों की हत्या

बिहार में 2 ग्राम प्रधानों की हत्या
X

पटना। दो अलग-अलग मामलों के तहत बिहार के भोजपुर और बांका जिलों में दो ग्राम प्रधानों की हत्या, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

क्षेत्र में मुखिया के नाम से प्रसिद्ध अरुण सिंह की सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने बताया, "अरुण सिंह अपने पैतृक गांव साहंगी में अपने घर के बाहर अन्य किसानों के साथ बैठे थे, जब उनकी हत्या हुई।"

एक अन्य मामले में अमरपुर-फतेहपुर पंचायत के प्रधान रविंदर दास की हत्या कर दी गई, और उनका शव आज बरामद हुआ। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it