Begin typing your search above and press return to search.
अटेर उपचुनाव में लापरवाही बरतने पर 2 अधिकारी निलंबित
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर में हुए विधानसभा उपचुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर चंबल संभागायुक्त शिवानंद दुबे ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर में हुए विधानसभा उपचुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर चंबल संभागायुक्त शिवानंद दुबे ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार अटेर विधानसभा क्षेत्र के सोई जोन एवं सेक्टर के पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले खनिज अधिकारी आरपी भदकारिया और जनपद पंचायत अटेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमपी सिंह को निलंबित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर वी किरण गोपाल के प्रतिवेदन पर ये कार्रवाई की गई है।
Next Story


