Begin typing your search above and press return to search.
इंदौर में 2 और कोरोना पीड़ितों की मौत
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पीड़ितों के मामले में इंदौर में अव्वल बना हुआ है। यहां मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पीड़ितों के मामले में इंदौर में अव्वल बना हुआ है। यहां मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 और मरीजों की मौत हो गई। इस तरह राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत का आंकड़ा 13 हो गया है, वहीं इंदौर में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा जारी बुलेटेन के अनुसार, इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 131 हो गई है, वहीं दो मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। इसके अलावा उज्जैन में दो, खरगोन व छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
Next Story


