Top
Begin typing your search above and press return to search.

2 नाबालिगों को भगाया पुलिस जांच में जुटी

शहर से लगे जोरापाली व किरोड़ीमल नगर से दो बालिकाओं के लापता हो जाने की खबर है....

2 नाबालिगों को भगाया पुलिस जांच में जुटी
X

रायगढ़। शहर से लगे जोरापाली व किरोड़ीमल नगर से दो बालिकाओं के लापता हो जाने की खबर है। पुलिस के अनुसार कराटे प्रशिक्षण देने वाले टीचर व एक युवक ने इन बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाया है। पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जोरापाली तथा किरोडीमलनगर से दो नाबालिक बालिकाओं के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा आज दर्ज करायी गयी है । जोरापाली की 17 वर्षीय बालिका कक्षा 10 वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर के घरेलू काम करती थी, 8 अप्रैल को बालिका के घर पूजा कार्यक्रम चला रहा था घर के सभी लोग पूजा में व्यस्त थे, सुबह करीब 11.30 बजे बालिका बाल्टी लेकर पानी लेने गयी थी, काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसके पिता पानी की टंकी पर जाकर देखे जहां बाल्टी रखा हुआ था बालिका नही थी, आसपास पता करने पर बालिका के पिता को जानकारी मिली कि ग्राम धनागर में रहने वाले युवक को बालिका के साथ गांव में अंतिम बार देखा गया है । बालिका के पिता द्वारा युवक के विरूद्ध नाबालिक लड़की को बहलाफुसलाकर भाग ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363,366 भादंवि दर्ज कर लिया गया ।

इसी तरह की दूसरी घटना किरोडीमलनगर की है जहां रहने वाली 15 वर्षीय बालिका अपने अन्य तीन भाई-बहनों के साथ रहती थी 9अप्रैल की शाम बालिका अपने छोटे भाई-बहन के साथ ट्यूशन पढने गई थी, जहां से बालिका के भाई-बहन घर आ गये बड़ी लड़की घर नहीं पहुंची जिसके बाद बालिका के पिता ढुंढते हुये उसके कराटे टीचर के पास गये जहां बालिका तथा उसका कराटे टीचर नहीं मिला, वहीं स्कूल बस के ड्रायवर ने बालिका के पिता को बालिका तथा कराटे टीचर को साथ देखने की बात बतायी बालिका के परिजन कराटे टीचर पर बालिका को बहलाफुसला कर भगा ले जाने की शंका व्यक्त की है । घटना के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it