Top
Begin typing your search above and press return to search.

2 बच्चियों सहित मां ट्रेन के आगे कूदी, बच्चियों की मौत

गाजीपुर ! उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई।

2 बच्चियों सहित मां ट्रेन के आगे कूदी, बच्चियों की मौत
X

गाजीपुर ! उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में जहां दोनों बच्चियों की मौत हो गई। वहीं मां गभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि विवाहिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जांही गांव निवासी 26 वर्षीय गीता चौहान शनिवार की सुबह घर से बैंक से पैसा निकालने के लिए पासबुक व अपनी पहचान पत्र लेकर चली थी। देर शाम को जब वह घर नही पहुंची तब परिजनों ने उनकी खोज खबर शुरू की। काफी बार गीता को फोन करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया।

बताते हैं कि देर रात वाराणसी से मऊ जा रही ट्रेन से पूर्वी आउटर के पास गीता ने अपनी दो पुत्रियों पांच वर्षीय चांदनी और तीन वर्षीय अन्नु के साथ जान देने की कोशिश करते हुए ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में दोनों पुत्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से तुरंत मौत हो गई।

वहीं गीता सिर में चोट लगने से घायल हो गई, जिसे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दोनों मासूम बच्चियों के शवों को भुड़कुड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गीता का कुछ वर्षो से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it