Begin typing your search above and press return to search.
चीन में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले
चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 19 नये मामले दर्ज किये गये, जिनमें से आठ स्थानीय संक्रमण के हैं जबकि 11 बाहर से आये मामले हैं।

बीजिंग। चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 19 नये मामले दर्ज किये गये, जिनमें से आठ स्थानीय संक्रमण के हैं जबकि 11 बाहर से आये मामले हैं।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से मंगलवार को जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक इस दौरान कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
Next Story


