Top
Begin typing your search above and press return to search.

बहराइच में 19 कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मिली रिपोर्ट में 19 लोग पाजिटिव पाए गए हैं, जो कि ज़िले की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

बहराइच में 19 कोरोना पॉजिटिव
X

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच में मिली रिपोर्ट में 19 लोग पाजिटिव पाए गए हैं, जो कि ज़िले की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

इसमें 4 पॉजिटिव केस टू नाट से है और 15 पाजिटिव केस राम मनोहर लोहिया लैब के है। जिसमे से बहराइच शहर के 7 व ग्रामीण क्षेत्र के 12 लोगो कि सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दी गई है ।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने गुरुवार को यहाँ कहा कि बुधवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में एक साथ 19 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिससे अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 195 हो गई है। संक्रमित मरीजों के गांवों को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को पॉजिटिव आए मरीजों में बहराइच शहर के पांच, नानपारा के आठ, हुजूरपुर, कैसरगंज, जरवल, पयागपुर, सुजौली में एक - एक लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक कुल 15183 लोगों का सैम्पल भेजा जा चुका है। कुल प्राप्त रिपोर्ट 14469 है। 714 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

कुल ठीक हुए केस 133 हैं। मृतक संख्या 1 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 47 है।

सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल हॉटस्पाट 27 हैं, जिसमें तहसील कैसरगंज में 8, बहराइच में 11, नानपारा में 7 तथा पयागपुर में 1 हैं जबकि कन्टेनमेन्ट ज़ोन 27 हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it