Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के 18 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 879 हुई
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 18 नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर कुल 879 हो गई

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 18 नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर कुल 879 हो गई।
सूचना और जनसंपर्क विभाग के एक बयान के अनुसार, 18 नए मामलों में, 6 मामले जम्मू डिवीजन से और 12 मामले कश्मीर डिवीजन से सामने आए हैं।
जम्मू-कश्मीर में इस वायरस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अब तक 427 मरीज ठीक हो चुके हैं।
केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 442 है। इनमें जम्मू डिवीजन में 21 और कश्मीर डिवीजन में 421 हैं।
Next Story


