Top
Begin typing your search above and press return to search.

देशभर में 1,764 लैब कर रहे कोरोना टेस्ट

देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़कर 1,764 हो गयी है।

देशभर में 1,764 लैब कर रहे कोरोना टेस्ट
X

नयी दिल्ली । देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़कर 1,764 हो गयी है। इन सभी लैब ने अब तक छह करोड़ से अधिक 6,15,72,343 काेरोना टेस्ट किये हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की सूची में 13 नाम और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी 1,060 और निजी प्रयोगशालाएं 704 हैं।

इस समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 898(सरकारी- 475, निजी- 423 हैं जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या 742(सरकारी: 551, निजी: 191) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 124(सरकारी: 34, निजी: 90) हैं।

इन 1,764 प्रयोगशालाओं ने 17 सितंबर को 10,06,615 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 6,15,72,363 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 96,424 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 52 लाख के पार 52,14,677 हो गयी है हालांकि, 17 सितंबर को रिकॉर्ड 87,472 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और अब तक के 1,174 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 7,778 की ही तेजी दर्ज की गयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 10,17,754 सक्रिय मामले हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक प्रयोगशाला में कोरोना वायरस जांच की सुविधा थी जो 23 मार्च को बढ़कर 160 हो गयी और अब देशभर की 1,764 प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में जुटी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it