Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश के 1,736 लैब ने किये करीब छह करोड़ कोरोना टेस्ट

देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच करने वाली 1,736 प्रयोगशालाओं ने अब तक करीब छह करोड़ कोरोना टेस्ट किये हैं।

देश के 1,736 लैब ने किये करीब छह करोड़ कोरोना टेस्ट
X

नयी दिल्ली । देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच करने वाली 1,736 प्रयोगशालाओं ने अब तक करीब छह करोड़ कोरोना टेस्ट किये हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की सूची में 10 नाम और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी 1,055 और निजी प्रयोगशालाएं 681 हैं।

इस समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 884(सरकारी- 473, निजी- 411 हैं जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या 731(सरकारी: 548, निजी: 183) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 121(सरकारी: 34, निजी: 87) हैं।

इन 1,736 प्रयोगशालाओं ने 15 सितंबर को 11,16,842 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 5,94,29,115 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 90,123 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 50 लाख के पार 50,20,359 हो गयी है हालांकि, 15 सितंबर को 82,961 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और अब तक के सर्वाधिक 1,290 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 5,872 की ही तेजी दर्ज की गयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 9,95,933 सक्रिय मामले हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक प्रयोगशाला में कोरोना वायरस जांच की सुविधा थी जो 23 मार्च को बढ़कर 160 हो गयी और अब देशभर की 1,736 प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में जुटी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it