Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर में ‘कोविड 19’ से 1654 संक्रमित, 79 मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के 43 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 01 हजार 06 सौ 54 तक जा पहुंची

इंदौर में ‘कोविड 19’ से 1654 संक्रमित, 79 मौत
X

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के 43 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 01 हजार 06 सौ 54 तक जा पहुंची है। वहीं, 45 वर्षीय एक महिला और 64 वर्षीय पुरुष की मौत दर्ज होने से मृतकों की संख्या 79 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल नौ हजार आठ सौ सत्तावन जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं। जिसमें से कल 483 सैम्पल जांचे गये थे। कल जांचे सैम्पलों में 440 असंक्रमित और 43 सेम्पल संक्रमित प्राप्त होने से संक्रमितों की संख्या 01 हजार 06 सौ 11 से बढ़कर 01 हजार 06 सौ 54 हो गयी जबकि 01 हजार 01 सौ 07 संक्रमित उपचाररत हैं।

सीएमएचओ के अनुसार कल 106 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल और कोविड केयर केंद्रों से छुट्टी देने के बाद अब तक कुल 468 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि कल 92 लोगों को संस्थगत क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 1409 लोगों को छोड़ा जा चुका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it