Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र में कोरोना के 159 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2487

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस के 159 नए मामले सामने आए, और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2487 हो गई है

उप्र में कोरोना के 159 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2487
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस के 159 नए मामले सामने आए, और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2487 हो गई है। प्रदेश में इस बीमारी से अबतक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस का संक्रमण राज्य के 64 जिलों में फैल चुका है।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 536, लखनऊ 222, गाजियाबाद 68, नोएडा 159, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 227, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 113, वाराणसी 61, शामली 27, जौनपुर 8, बागपत 17, मेरठ 113, बरेली 10, बुलंदशहर 54, बस्ती 32, हापुड़ 35, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8, फीरोजाबाद 137, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 9, सहारनपुर 202, शाहजहांपुर 1, बांदा 7, महाराजगंज 7, हाथरस 6, मीरजापुर 3, रायबरेली 44, औरैया 10, बाराबंकी 1, कौशांबी 2, बिजनौर 34, सीतापुर 20, प्रयागराज 9, मथुरा 22, बदायूं 16, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर 23, अमरोहा 30, भदोही में 2, इटावा 3, कासगंज 2, संभल 19, उन्नाव 3, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 27, मैनपुरी 7, गोंडा 3, मऊ 1, एटा 11, सुल्तानपुर 3, अलीगढ़ में 41, श्रवास्ती 6, बहराइच 14, बलरामपुर में 1, अयोध्या 1, जलौन 4, झांसी 9, गोरखपुर 3, कानपुर देहात 1, सिद्घार्थ नगर 2, देवरिया में 2, महोबा में 2 लोग अब तक कोरोना पजिटिव मिले हैं।

कोरोना संक्रमण से 43 लोगों की अब तक मौत हो गई है। अभी तक 698 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि एल-1 से लेकर एल-3 तक के चिकित्सालयों की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है। संक्रमण रोकने के लिए जो भी सुरक्षा उपकरण हैं, वे जरूरत के अनुसार हर जगह उपलब्ध हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it