Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिजली चोरी में 156 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने बड़े पैमाने पर मॉस रेड अभियान के तहत बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की

बिजली चोरी में 156 के खिलाफ  मुकदमा दर्ज
X

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने बड़े पैमाने पर मॉस रेड अभियान के तहत बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। 666 जगहों पर छापा मारकर चैकिंग की गई। जिनमें से 156 प्रकरणों में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 135 के अन्तर्गत विभाग की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि मेरठ क्षेत्र के अन्तर्गत 86 संयोजन चेक किए गए, जिनमें 48 प्रकरणों में सीधे विद्युत चोरी पकड़ी गई है। ऐसे सभी 48 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गाजियाबाद क्षेत्र में 272 संयोजन की चैकिंग में 59 मामले बिजली चोरी के सामने आए हैं। सहारनपुर क्षेेत्र में 295 जगहों पर चैकिंग में 47 प्रकरणों में विद्युत चोरी पाई गई है। 25 प्रकरणों में बड़ी अनियमितता मिलने पर उपभोक्ताओं पर 5.62 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं मुरादाबाद क्षेेत्र में केवल 13 संयोजन चेक किए गए। 2 प्रकरणों में विद्युत चोरी का मामला मिला। जिनके खिलाफ धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

फोटो- प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it